The post # करेंट अफेयर्स 11 फरवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi appeared first on Recruitment Guru.
from Employment {Hindi} – Recruitment Guru http://bit.ly/2E5d1Ui
|
उत्तराखंड के टिहरी
जिले के चम्बा में बादलों के फटने एवं उनकी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए आईआईटी कानपुर एवं भारत सरकार विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा “हिमालयिन क्लाउड वेधशाला” स्थापित की गई है। इसके द्वारा बादल फटने या अत्यधिक वर्षा होने से पूर्व ही इस वेधशाला की मदद से भविष्यवाणी की जा सकेगी। |
|
आईपीएल फ्रेंचाइजी
राजस्थान रॉयल्स का ब्रांड एम्बेसडर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न को बनाया गया है। आईपीएल के पहले संस्करण का खिताब 2008 मे राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉर्न की कप्तानी में ही जीता था। |
|
वायुसेना प्रमुख |
|
इकाइयों का दौरा
करेंगे। वह यहां बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे एवं वहां के तीनों सेनाओं के प्रमुखों से भी मिलेंगें। |
|
भूटान में भारत के
राजदूत के रूप में रुचिरा कम्बोज को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह 2017 से दक्षिण अफ्रीका में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में सेवारत थीं। रुचिरा 1987 की कैडर की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं। |
|
10 फरवरी को हिमाचल
प्रदेश के उना जिले के सिंघाइन गांव में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्कण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल द्वारा क्रेमिका फूड पार्क का उद्धघाटन किया गया। यह हिमाचल प्रदेश का पहला मेगा फूड पार्क होगा। ईस पार्क की कुल लागत 107.34 करोड़ रुपये है। यह पार्क 52.40 एकड़ में तैयार हुआ है। इस पार्क द्वारा 5000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार प्राप्त होगा। इस पार्क के द्वारा लगभग 25000 किसानों को लाभ मिलेगा। |
|
फ्रांस के कोरेन्टीन
मौटेट ने चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। उन्होंने यह खिताब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू हैरिस को हराकर जीता। मौटेट को पुरस्कार राशि के रूप में 7,200 डॉलर मिले और 80 एटीपी अंक भी प्राप्त हुए। |
|
हुरून इंडिया परोपकार
सूची में इस बार रिलायंस इंड्रस्टी के चैयरमेन मुकेश अंबानी को शीर्ष पर रखा गया है। इस सूची की रिपोर्ट अनुसार अंबानी ने वर्ष 2017-18 में 437 करोड़ का योगदान दिया। अम्बानी के बाद दूसरे नम्बर पर पीरामल समूह के चैयरमेन अजय पीरामल हैं जिन्होंने वर्ष 2017-18 में 200 करोड़ रुपये दान किए हैं। 10 करोड़ से अधिक का दान देने वालों की सूची हुरून शोध संस्थान द्वारा तैयार की गई है। |
|
अफ्रीकी संघ का अध्यक्ष
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी को बनाया गया है। उनको इथोपिया में महाद्वीपीय निकाय शिखर सम्मेलन में अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने रवांडा के राष्ट्रपति पॉल केगमे के 1 वर्ष की अध्यक्षता के समाप्त होने पर यह पद ग्रहण किया है। अफ्रीकी संघ में कुल 55 देश सम्मिलित हैं। |
|
11 फरवरी को प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 13वें पेट्रोटेक –2019 का उद्धघाटन किया गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में पहुंचकर इसका उद्धघाटन किया। उन्होंने कहा- भारत दुनिया की 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है एवं 2030 तक वह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। |
|
अभिनेता महेश आनंद का 10
फरवरी को निधन होगया। उनकी आयु 57 वर्ष थी। उन्होंने 1980 से लेकर 1990 तक हिंदी सिनेमा में खलनायक की भूमिका में कई फिल्में की थी। उन्होंने मजबूर, थानेदान, कुरुक्षेत्र, रंगीला राजा एवं शहनशाह मूवी में काम किया था। |
|
Current Affairs 11 February 2019 in Hindi for All Sarkariexam
|
No comments:
Post a Comment