The post # करेंट अफेयर्स 12 फरवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi appeared first on Recruitment Guru.
from Employment {Hindi} – Recruitment Guru http://bit.ly/2TMSfOG
|
पाकिस्तान के करांची
शहर में 46 देशों का सैन्य अभ्यास प्रारम्भ हुआ। यह अभ्यास पांच दिवसीय समुद्री अभ्यास है जिसका नाम “अमन-19″ रखा गया है। यह अभ्यास 2007 से प्रारम्भ हुआ है एवं हर दो साल में इसे आयोजित किया जाता है। इस अभ्यास का उद्देश्य सम्मिलित देशो को एक दूसरे की संचालन संस्कृति एवं समुद्री अवधारणाओं को समझने के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। |
|
भारतीय-कनाडाई फ़िल्म
निर्माता दीपा मेहता को एकेडमी ऑफ केनेडियन सिनेमा एंड टेलीविजन द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया। दीपा मेहता अर्थ, फायर एवं वाटर जैसी फिल्मों के लिए पहचानी जाती हैं। दीपा मेहता को यह पुरस्कार केनेडियन स्क्रीन वीक के दौरान दिया जाएगा। |
|
इस वर्ष इंग्लैंड में
होने वाले क्रिकेट विश्वकप के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। रिकी पोंटिंग से पहले सहायक कोच के रूप में डेविड सेकर नियुक्त थे। रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ मिलकर कार्य करेंगे। |
|
रूसी पैरालंपिक समिति (RPC)
पर अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (IPC) द्वारा लगाए गए डोपिंग प्रतिबंध को हटा दिया गया है। IPC द्वारा दो साल पहले RPC पर ड्रॉपिंग के आरोप में प्रतिबंध लगाया गया था। अब रूस 2020 में टोक्यो में आयोजित होने वाले पैरालंपिक खेलों में अपने झंडे तले भाग ले सकेंगे। |
|
जंगली जानवरों की
प्रवासी प्रजातियों(CMS) के संरक्षण के लिए 13वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज़ (COP) का सम्मेलन गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 15 फरवरी से 22 फरवरी 2020 तक आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में 129 पार्टियों एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए कार्य करने वाले संरक्षणवादियों एवं अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठनों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। |
|
हिंदी को संयुक्त अरब
अमीरात के अबूधाबी ने अपनी अदालतों की तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप शामिल किया। इस फैंसले द्वारा न्याय तक पहुंच बढ़ाई जा सकेगी। इनके अलावा अरबी और अंग्रेजी अदालतों की आधिकारिक भाषा है। संयुक्त अरब अमीरात में 26 लाख भारतीय लोग रहते हैं जो कि वहां की कुल आबादी का 30 फीसदी है। |
|
आरबीआई बैंक द्वारा
इलाहाबाद बैंक पर 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इलाहाबाद बैंक पर यह जुर्माना कोष के अंतिम उपयोग पर निगरानी न रखने एवं अन्य नियमों के उल्लंघन के कारण लगाया गया है। आरबीआई द्वारा कॉरपोरेशन बैंक पर भी 2 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। |
|
न्यूजीलैंड के खिलाफ चल
रही सीरीज के तीसरे आखिरी टी20 मैच में महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक ओर उपलब्धि दर्ज हो गई। महेंद्र सिंह धोनी टी20 मैच में 300 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं एवं विश्व मे कुल मिलाकर टी20 में 300 से ज्यादा मैच खेलने वाले वह 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। |
|
भारत द्वारा ओडिसा तट
से हेलीकॉप्टर से दागी जा सकने वाली मिसाइल ‘हेलिना‘ का सफल परीक्षण किया। हेलिना 7 से 8 किमी की दूरी तक अपने लक्ष्य को भेद सकती है। यह एन्टी टैंक गाइडेड मिसाइल नाग का हेलीकॉप्टर से दागे जाने वाला हिस्सा है। इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया गया है। |
|
10 फरवरी को 61वें ग्रेमी अवार्ड्स का आयोजन लॉस एंजिलिस के |
|
Current Affairs 12 February 2019 in Hindi for All Sarkariexam |
No comments:
Post a Comment